यूपी
रोहनिया में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर।

संवाददाता: आशीष सिंह
रोहनिया/वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया बाजार में विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत स्थापित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विधायक ने बताया कि यहां युवाओं को विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस केंद्र का लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया।




