सीतापुर में नवरात्रि व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, नैमिषारण्य व ईदगाह का किया निरीक्षण

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर। 19 मार्च 2026 को जिलाधिकारी राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आगामी नवरात्रि और ईद के त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नैमिषारण्य क्षेत्र का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माँ ललिता देवी मंदिर एवं चक्रतीर्थ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चक्रतीर्थ पर पुजारी से वार्ता कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईद के अवसर पर नमाज़ को लेकर ईदगाह तरीनपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।




