यूपी

सपा नेता अमित चौबे के नेतृत्व में महाराजगंज मुख्यालय पर प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका।

संवाददाता: मुबारक अली 

महराजगंज

चुनाव प्रक्रिया में वोटों को लेकर सामने आई कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज महराजगंज मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया। सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं के अधिकारों की पूरी तरह रक्षा किए जाने की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट हमारा अधिकार है, लोकतंत्र हमारी ताकत है और संविधान हमारी पहचान है” का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!