Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एयर शो से पहले काशी में पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी,

आसमान में 90 मिनट का रोमांच, जमीन पर 30 लाख दर्शकों की चुनौती 28 सितंबर वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित रूप से करीब 30 लाख दर्शकों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस आयुक्त ने पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 90 मिनट तक चलने वाले एयर शो में सेना के विभिन्न विमान और एयरक्राफ्ट हवाई करतब प्रस्तुत करेंगे। गंगा के दोनों तटों से बड़ी संख्या में दर्शकों के शो देखने पहुंचने की संभावना है।

भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा पैदल आवागमन के लिए सुरक्षित कॉरिडोर तैयार करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग व ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

गंगा के दोनों किनारों पर चिन्हित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए, ताकि दर्शकों की आवाजाही प्रभावित न हो। भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

एयर शो के दौरान सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। आपातकालीन निकास मार्ग, इमरजेंसी एग्जिट और क्विक रिस्पॉन्स व्यवस्था को भी मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने एयर शो से पहले सभी व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा करने और मॉक ड्रिल कराने को कहा है। पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार, एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा सहित संबंधित एसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!