Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

05 अभियुक्तों को ढाई किलो स्मैक कट पाउडर( अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोङ रुपये ) मय 08 अदद मोबाइल फोन व कुल 71000/- रुपये नगद मय दो अदद मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

थाना कोतवाली थाना कोतवाली एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा 05 अभियुक्तों को ढाई किलो स्मैक कट पाउडर( अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोङ रुपये ) मय 08 अदद मोबाइल फोन व कुल 71000/- रुपये नगद मय दो अदद मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ किया गया गिरफ्तार ।*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर श्री अनिल सिसोदिया द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर जनपद रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली एवं एस0ओ0जी0टीम, रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 03.08.2026 को *05 अभियुक्तगण 1.फाजिल पुत्र नादिर मियाँ 2.कासिम पुत्र राहतजान 3. जावेद उर्फ पोटा उर्फ गुड्डू पुत्र सफीक 4.फैजान पुत्र रफीक 5.इमरान पुत्र लियाकत अंसारी* को हमसफर चौक से मिलक बेनजीर रोड पर पुल निर्माण के पास सीमेंट गाटरो के बीच से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से 473 ग्राम नाजायज स्मैक व 2130 ग्राम स्मैक कट पाउडर ,08 अदद मोबाइल फोन व कुल 71000/- रुपये नगद व 01 टीवीएस राईडर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट, 01 मोटरसाईकिल हीरो पैशन रजि0नं0-UP22R-xxxx व 01 स्कूटी सुजुकी रजि0नं0-UP22BG-xxxx बरामद किया गया ।

*कार्यवाही*

गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0- 119/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-*

1.फाजिल पुत्र नादिर मियाँ निवासी मौ0 जीना इनायत खाँ हाथी खाना चौराहा थाना कोतवाली जनपद रामपुर उम्र 30 वर्ष

2.कासिम पुत्र राहतजान निवासी ग्राम पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र 28 वर्ष

3. जावेद उर्फ पोटा उर्फ गुड्डू पुत्र सफीक निवासी मौ0 मैगजीन थाना सि0लाईन जनपद रामपुर उम्र 38 वर्ष

4.फैजान पुत्र रफीक निवासी मौ0 काली राख थाना काशीपुर,जनपद उधमसिहनगर (उत्तराखण्ड) उम्र 32 वर्ष

5.इमरान पुत्र लियाकत अंसारी नि0 ग्राम नानकार थाना गंज जनपद रामपुर उम्र करीब 22 वर्ष

 

*बरामद माल का विवरण*

1. 473 ग्राम नाजायज स्मैक

2. 2130 ग्राम स्मैक कट पाउडर

3. 08 अदद मोबाइल फोन

4. कुल 71000/- रुपये नगद

5. टीवीएस राईडर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट

6. हीरो पैशन मोटरसाईकिल रजि0नं0-UP22R-xxxx

7. स्कूटी सुजुकी रजि0नं0-UP22BG-xxxx

 

 

*अभियुक्त कासिम का आपराधिक इतिहास*

मु0अ0सं0—224/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भोजपुर,मुरादाबाद

 

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

उ0नि0 पवन कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

उ0नि0 मनोज कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

उ0नि0 नीरज शर्मा थाना कोतवाली,रामपुर

उ0नि0 विनोद कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

हे0कां0 1005 रोहित कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

हे0का0 803 विनित शर्मा थाना कोतवाली,रामपुर

का0 1836 विपुल चौधरी थाना कोतवाली,रामपुर

कां0 840 सचिन कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

कां0 1850 अरुण कुमार थाना कोतवाली,रामपुर

एस0ओ0जी0 प्रभारी उ0नि0 दीपक मलिक

हे0का0 17 दिनेश सिंह – एसओजी

हे0का0 211 हरिओम- एसओजी

हे0का0 768 नवनीत कुमार- एसओजी

हे0का0 264 मुक्षेन्द्र कुमार- एसओजी

का0 411 दैवेन्द्र कुमार- एसओजी

का0 900 नवीन कुमार- एसओजी

का0 1547 संदीप कुमार- एसओजी

का0 357 मंजीत सिंह- चालक एसओजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!