Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शाहगंज (सोंधी) ब्लॉक में ’स्वास्थ्य व जन-कल्याणकारी योजनाओं के महाशिविर’ का भव्य आयोजन सम्पन्न।

संवाददाता: निलेश पटेल 

जौनपुर 

शाहगंज (सोंधी) विकास खण्ड परिसर में केंद्र सरकार के ’प्रगति पथ के 12 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल ’स्वास्थ्य व जन-कल्याणकारी योजनाओं के शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महाशिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना, उन्हें जागरूक करना और मौके पर ही लाभान्वित करना थे  अतिथियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 श्री गिरीश यादव जी उपस्थित रहे, जिनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विनय सिंह जी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अजय सिंह जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर संचालन कमलाकांत मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दीपक यादव, एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह और एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज प्रमुख, ब्लॉक के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि माननीय श्री गिरीश यादव जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करना एक बहुत बड़ी बात है और यह जनता के अटूट विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने बताया कि भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि विश्व बंधुत्व की भावना दिखाते हुए लगभग 160 देशों को कोरोना वैक्सीन प्रदान की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार की कई अन्य प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया और जनता को सरकार की विकासपरक नीतियों से अवगत कराया।

शिविर में सभी प्रमुख विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया और योजनाओं का लाभ दिया, जिसके अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा कृषकों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करने हेतु उन्नत कृषि यंत्रों का स्टॉल लगाया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्राम विकास विभागः स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभागः पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और पशुधन से जुड़ी लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।  एक जनपद एक उत्पाद, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसरों के लिए ओडीओपी/ओडीओसी योजना के अंतर्गत मार्गदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/आयुष्मान भारत) कार्ड की जानकारी दी गई तथा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के उचित पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिक्षा विभाग द्वारा ’स्कूल चलो अभियान’ जैसी विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

इस जन-कल्याणकारी महाशिविर में क्षेत्र के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और क्षेत्रीय कृषकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!