बकरीद पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने भावां बाजार में किया चक्रमण।

मिर्जापुर
बकरीद त्यौहार को देखते हुए राजगढ़ पुलिस ने पुलिस फोर्स के साथ भावां बाजार में बुधवार शाम को रूट मार्च किया और लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
राजगढ़ थाने के इंस्पेक्टर नरेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस ने भावां बाजार में प्रवेश कर थाने की सीमा तक तथा वहां से भावां बाजार होते हुए भावां गांव में स्थित मस्जिद तक सैकड़ो पुलिस कर्मियों के साथ रूट मार्च किया और मस्जिद पर जाकर वहां का इंतजाम देखा और लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
राजगढ़ क्षेत्र के भावां देवपुरा दारानगर के साथ सेमरा बरहो खोराडीह राजगढ़ में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।
इंस्पेक्टर नरेंद्र राय ने कहा कि शांति व्यवस्था और सुचारू रूप से त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस मार्च कर रही है।
इस मौके पर उप निरीक्षक पुरंजय चौबे रमेश पांडे प्रेमचंद यादव रामकुमार गुप्ता कांस्टेबल रणजीत सिंह मोहिनी मिश्रा महिला कांस्टेबल किरण प्रीति नंदिनी कुसुम आदि रूट मार्च में शामिल रही।




