Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जौनपुर डीएम की मौजूदगी में विकास खंड रामनगर में 175 कुंतल भूसा गौशाला को दान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह (मखडू) व प्रधानों के सहयोग।

संवाददाता: नीलेश पटेल

रामनगर,/जौनपुर

दिनांक 29/04/2026 को रामनगर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद की उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह (मखडू) क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के सहयोग से अस्थायी गौशाला के लिए 175 कुंतल भूसा दान किया।

डीएम दिनेश चंद ने भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर गौशाला के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी गोवंश भूखा न रहे। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का इस तरह आगे आना सराहनीय है। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी गौसंरक्षण में सहयोग की अपील की। सहयोग कर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और गमछा देकर सम्मानित किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह (मुखडू )ने बताया कि भीषण गर्मी में चारे की कमी को देखते हुए सभी प्रधानों से वार्ता कर यह सामूहिक पहल की गई है। हर ग्राम पंचायत से सहयोग लेकर भूसा एकत्र किया गया ताकि गौशाला में संरक्षित गोवंश को समय से चारा मिल सके। दान किए गए भूसे से गौशाला की जरूरत पूरी होगी। प्रशासन गोवंश के भरण-पोषण, टीकाकरण और देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भूसा ब्लॉक के दीपपुर गौशाला, बनेवरा,कुम्भापुर दामोदर, गोपालपुर के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ रेनू चौधरी,एडीओ पंचायत सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!