बनारस के तीन बेहतरीन कैरम खिलाड़ियों मन्तसा इकबाल,रिताम्भरा और शिवदयाल यादव को मीली एअर पोर्ट अथार्टी की स्कालरशिप।

संवादाता: एस बी सिंह निडर
वाराणसी
कैरम जगत में बनारस का हुआ सम्मान। वाराणसी,31 अगस्त । वाराणसी के तीन कैरम खिलाड़ियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है, जिनमें जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंतसा इकबाल नेशनल खिलाड़ी शिव दयाल यादव और नेशनल खिलाड़ी ऋतंभरा शामिल है, इन तीनों कैरम खिलाड़ियों को अथॉरिटी ने वर्ष 2026- 27 की स्कॉलरशिप के लिए चुना है जिन्हें दो साल तक लगभग दो लाख रुपए की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी और दो वर्षों तक इन तीनों खिलाड़ियों को सभी नेशनल टूर्नामेंट में अथारिटी की ओर से ही खेलना होगा ।ज्ञात रहे कि मन्तसा और शिवदयाल को तीसरी बार और रितंभरा को पहली बार एअर पोर्ट अथार्टी ने स्कालरशिप प्रदान किया है ।
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट वैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, श्री दिनेश गुप्ता, श्री विजय शंकर मेहता,श्री अनीश अहमद, डाक्टर अंशू सिंह, कोषाध्यक्ष श्री रमेश वर्मा,सहायक सचिव श्री अशोक कुमार सिंह,कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी चकवाल, रवि आर्या, अशोक पाण्डे, भूपेंद्र प्रताप सिंह,सुमन गिनोडिया रेणुका राय, आनन्द शुक्ला ,सहित विनोद यादव, संदीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, श्री प्रसाद सोनी, झुनझुन गुप्ता,कामना गुप्ता, अंजलि केसरी, दीपाली यादव, हरियाली सिंह, अंजली गुप्ता, कृष्ण दयाल यादव, आदि ने इन तीनों खिलाड़ियों को यह उपलब्धि प्राप्त होने से वाराणसी कैरम एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का मान बढ़ाने पर हर्ष प्रकट करते हुए खिलाड़ियों और एसोसिएशन को बधाई और शुभकामनाएं दिया है ।




