Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बारातियों से भरी अर्टिगा कार दीवाल से टकराई 6 लोग घायल ड्राइवर की हालत गंभीर।

संवाददाता: ब्यूरोर रिपोर्ट

मिर्जापुर 

मंगलवार की देर शाम बारातियों को लेकर जा रही एक अर्टिगा कार एक मकान के दीवाल से टकरा गई जिससे उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए और चालक को गंभीर चोट लगी स्थानिय ग्रामीणों द्वारा सभी को निकाल कर लालगंज सामुदायिक अस्पताल भिजवाया गया जहां पांच घायलों का इलाज किया गया वहीं पर ड्राइवर को गंभीर चोट होने के कारण उसे मिर्जापुर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

मंगलवार की शाम भदोही जनपद के निवासी चालक हरिकेश राय 30 वर्ष अपनी अर्टिगा कार मे भदोही से एक बारात को लेकर मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जा रहा था जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर लालगंज तहसील के बेलन बरौधा गांव के पास पहुंचा गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मकान के दीवाल से टकरा गई जिससे कार के परख़च्चे उड़ गए और उसमें बैठे चालक के अलावा भदोही निवासी दिलीप मौर्य 25 वर्ष नितेश राय26 विशाल राय 33 एवं चंदौली के कृष्णा राय 25 शुभम राय 26 घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव के कार्य में लग गए साथ ही एंबुलेंस को सूचित कर दिया मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को लालगंज सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चालक हरिकेश राय का हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों इलाज कराया और घटना के बारे में जानकारी ली।

दुर्घटना हो जाने से शादी का माहौल गमगीन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!