यूपी

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, काशी-2026’ में विधायक डॉ. सुनील पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने तथा अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल खेल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन, प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष मानस सिंह, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!