Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

महिंद्रा वीरो (Veero) एलएनटी एक्स्ट्रा नई अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ और भी दमदार ग्राहकों को मिलेगा बेहतर क्षमता, स्मार्ट तकनीक और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव।

संवाददाता: अनूप चतुर्वेदी

जबलपुर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय (Veero ) एलएनटी एक्स्ट्रा को नए और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ और भी बेहतर बनाते हुए वीरो (Veero ) एलएनटी एक्स्ट्रापेश किया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इन नए अपडेट्स के साथ वीरो (Veero) एलएनटी एक्स्ट्राअब पहले से अधिक सक्षम, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से उन्नत व्यवसायिक वाहन के रूप में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।
स्टार ऑटोमोबाइल्स, जबलपुर में 28 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे होटल शॉन एलिज़े , जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के अधिकारियों ने वीरो (Veero) एलएनटी एक्स्ट्रामें जोड़े गए नए फीचर्स और तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वीरो (Veero) एलएनटी एक्स्ट्रा को बेहतर क्षमता, आराम, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में बताया गया कि नए वीरो (Veero) एलएनटी एक्स्ट्रा में 1,600 किलोग्राम तक पेलोड क्षमता, 3035 एमएम लोड बॉडी, आईमेक्स टेक्नोलॉजी, एंड्राइड ऑटो , क्रूज कण्ट्रोल और इको मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सुरक्षा के लिए ड्राइवर ,एयरबेग रिवर्स पार्किंग कैमरा , 4X फ्रंट सेफ्टी एवं एआईएस 096 कम्प्लायंसके साथ उपलब्ध हैं। इसमें 1.5 लीटर एमडीआई इंजन 80 एचपी पावर और 210 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। साथ ही D+2 सीटिंग , स्लीपिंग अरेंजमेंट और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं लंबे सफर में बेहतर आराम प्रदान करती हैं। इस अवसर पर महिंद्रा रीजनल ऑफिस से श्री अंकुर सबरवाल, श्री प्रशांत तोमर, श्री देव यादव एवं क्लस्टर ट्रेनर श्री राहुल पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टार ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर श्री रेवत सिंह, सीईओ CV श्री ललित किशोर, सीईओ PV श्री मनीष तिवारी, जनरल मैनेजर CV श्री राज पटेल, जनरल मैनेजर श्री शैलेंद्र पांडेय एवं सेल्स हेड श्री संत सिंह, नरपत सिंह, सुमित श्रीवास्तव, सुमित कनौजिया, अजय पिल्लई, आशीष सेन , सुमित पिल्लई, अमन दुबे, साकेत साहू सहित संस्था के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
स्टार ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पादों के साथ उत्कृष्ट बिक्री एवं बिक्री पश्चात सेवाएं प्रदान करना है। ग्राहकों की व्यवसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा लगातार अपने कमर्शियल वाहनों में नई तकनीक और उपयोगी सुविधाओं को शामिल कर रही है।
कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर श्री रेवत सिंह ने जबलपुर वासियों एवं महिंद्रा ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही स्टार ऑटोमोबाइल्स की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ग्राहकों को विश्वस्तरीय बिक्री एवं बिक्री पश्चात सेवाएं प्रदान करने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों एवं महिंद्रा टीम का कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। (Veero) वीरो एलएनटी एक्स्ट्रा टेक्नोलॉजी , एक्स्ट्रा प्रॉफिट , एक्स्ट्रा कम्फर्ट और एक्स्ट्रा सेफ्टी के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया साथी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!