शिक्षक-अभिभावक मासिक बैठक में शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा।

संवाददाता: आशीष सिंह
रामपुर/जौनपुर
प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर, रामपुर में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर, अनुशासन एवं स्वच्छता समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति नियमित निगरानी रखने तथा घर पर भी अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।
अभिभावकों ने विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।




