मारपीट की घटना में पीड़ित परिवार से मिले विधायक- डॉ. सुनील पटेल।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से की वार्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दिशा-निर्देशानुसार रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अईली निवासी अनिल पटेल एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात की। विधायक ने उनके आवास पर पहुंचकर मारपीट की घटना के संबंध में परिजनों से पूरी जानकारी ली और प्रकरण को गंभीरता से सुना।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संबंधित एसओ एवं उच्चाधिकारियों से वार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव अनीता पटेल, ओमप्रकाश सिंह, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।




