यूपी
नाले में गिरे बछड़े को वन विभाग व फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू
फूलपुर, वाराणसी
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित अमूल बनास कंपनी के पास शुक्रवार को नाले में गिरे बछड़े को वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जाता है कि नाले में बछड़ा गिरने की जानकारी वन विभाग के चौकीदार राधेश्याम पटेल और विकास राजभर को हुई। उन्होंने तत्काल वनरक्षक राधेश्याम यादव को इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद बछड़े को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बछड़े के सुरक्षित बचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों के बीच सराहना होती रही।




