Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महिला जूनियर एशिया कप विजेता मधु पटेल को दी बधाई।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

अजगरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनेसरी निवासी महिला खिलाड़ी मधु पटेल के आवास पहुंचकर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल एवं आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल ने उन्हें महिला जूनियर एशिया कप-2026 में ऐतिहासिक विजय हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि मधु पटेल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर काशी के साथ ही पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मधु पटेल के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

इस दौरान प्रदेश सचिव अनीता पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज गोड़, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, राहुल पटेल, राजेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!