Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा हज-2027 हेतु श्रेणी में महिलाओं हेतु 500 सीटें आवंटित की गयी हैं।

जौनपुर 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा हज-2027 हेतु श्रेणी में महिलाओं हेतु 500 सीटें आवंटित की गयी हैं। ऐसी महिलाएं जो अपने महरम के साथ हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा सकुर्लर-14 दिनांक 16 सितम्बर 2026 जारी किया गया है जिसमें महरम किन्हीं कारणवश जैसे पासपोर्ट समय से जारी न हो पाने आदि अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर सकी है तथा उनके महरम का हज-2027 हेतु चयन हो गया है, ऐसी महिलाएं अपने महरम के कवर में सम्मिलित होने हेतु उक्त सुविधा के अन्तर्गत आवेदन कर सकती है, ऐसी महिला आवेदकों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निम्नवत है :- महिला आवेदक ने पूर्व में हज कमेटी या हज ग्रुप आर्गनाइजर के माध्यम से हज न किया हो। ऐसी महिलाओं को हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23 सितम्बर 2026 से आरम्भ होकर 07 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता सकेगा। ऑफलाइन, हस्तलिखित या टाइप किया हुआ प्रार्थना पत्र या आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदक के पास वैद्य मशीन पठित पासपोर्ट आवेदन करने की तिथि से पूर्व जारी होना चाहिए। जिसकी वैद्यता दिनांक 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है। आवेदन करते समय आवेदक को अपने पासपोर्ट का प्रथम व अन्तिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आवासीय पते का प्रमाण व महरम से रिश्ता प्रमाणित होने का प्रमाण अपलोड करना आवश्यक है। जिस कवर में महिला आवेदन कर रही हैं उसमें उनके आवदेन को सम्मिलित करते हुए पाँच से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे। 500 सीटों से अधिक होने पर डिजिटल रैण्डम सेलेक्शन (ऑनलाइन लाटरी) के माध्यम से चयन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!