गणपति महोत्सव के सातवें दिन हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

प्रयागराज
गणपति महोत्सव के सातवें दिन हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा। लालगंज के घुइसर नाथ रोड पर चल रहे गणपति महोत्सव के सातवें दिन रविवार को भागवताचार्य पंडित विनय शुक्ल जी के सानिध्य में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हवन कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। घुइसरनाथ रोड वर्ष 2014 से लगातार गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी लालगंज के घुईसरनाथ रोड पर गणपति महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सातवें दिन हवन के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय करते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति महोत्सव मनाया जाता है। स्थानीय लोगों की भी कार्यक्रम में भागीदारी रहती है।
इस अवसर पर आयोजन समिति से भोला विश्वकर्मा ,राजकुमार मिश्रा ,अशोक टेंट हाउस, केदार , गायक जय मोदनवाल (टिंकू), अनुराग पांडे, महासचिव अवनीश शुक्ला, राज मोदनवाल (पत्रकार), अंकित जायसवाल, शिवचरण यादव, कर्म राज यादव, मदन , आशीष जिम , राधे सोनी, आदि भक्तगण मौजूद रहे।




