Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

तीज की उमंग और मेहंदी के रंग से सजा त्रिपदा पब्लिक स्कूल।

संवाददाता: आशीष सिंह 

 बड़ागांव /वाराणसी

गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में तीज पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोकपर्वों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को प्रस्तुत किया। पारंपरिक बेल-बूटों, फूलों तथा सुंदर आकृतियों से सजी मेहंदी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारते हैं।

प्रबंध निर्देशिका प्रमिला देवी ने छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं।

कार्यक्रम में उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!