Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा मांग-पत्र।

संवाददाता: डॉ प्रथम सिंह 

अमरोहा 

जनपद अमरोहा के किसानों एवं आमजन की विभिन्न गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज प्रातः 11:00 बजे अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमरोहा से वार्ता कर मांग-पत्र सौंपा।

मांग-पत्र के माध्यम से जनपद की किसानहित एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अमरोहा का गठन, KCC की सीमा ₹5 लाख करने एवं ब्याज दर पुनः 3 प्रतिशत करने, किसानों से वसूले गए अतिरिक्त ब्याज की वापसी, अमरोहा विकास प्राधिकरण की स्थापना, मध्य गंगा नहर फेस-2 एवं बहजोई ब्रांच में पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने, डिडौली में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, गजरौला ट्रॉमा सेंटर का संचालन, हसनपुर चीनी मिल से जुड़े लंबित कार्य एवं किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा ब्रजघाट से मुरादाबाद मार्ग पर अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों की समस्या, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 एवं सर्विस लेनों पर जलभराव, गजरौला चौपला पर यातायात जाम, रजबपुर-काफूरपुर-चांदनगर-धकतौड़ा-गुलड़िया मार्ग सहित जनपद की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन, तिगरी धाम के विकास एवं विद्युत शवदाह गृह की स्थापना जैसी समस्याओं को भी मांग-पत्र में प्रमुखता से रखा गया।

वहीं जनपद में गोवंशीय पशुओं में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक गांव में विशेष टीम गठित कर जांच एवं टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की गई। साथ ही तेंदुआ, बंदर, आवारा कुत्तों एवं आवारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग उठाई गई।

वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किसान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा तथा जो समस्याएं नीतिगत स्तर की हैं, उन्हें शासन को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!