गांव से मेला देखने आये युवकों की बाइक अवारा पशु से टकराई ।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
टक्कर लगने से बाइक पर सवार दोनों युवक दूर जा गिरे, घायल अवस्था में दोनों युवकों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जिला पीलीभीत के थाना बिलसंडा के खुटरायां गांव निवासी भीमसेन का 25 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने गांव के ही साथी अहिवरन के 35 वर्षीय पुत्र मनोज के साथ आपनी बाईक से गांव अजमतपुर में नाग पंचमी के अवसर पर लगे मेले को देखने आया था । मेला देखकर रिंकू अपने साथी मनोज के साथ बंडा के गांव कल्यानपुर धर्माई स्थित अपने फूफा मेवाराम के घर आया और वहां कुछ देर रुकने के बाद रात करीब एक बजे अपने घर वापस जाने के लिए निकल पड़ा । जहां गांव बिराहिमपुर झंझरिया के पास पूरनपुर बंडा नेशनल हाईवे पर अवारा पशु से उसकी बाईक टकरा गई जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए । घायल अवस्था में दोनों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । उसकी मौत से मां सरला देवी, बहन प्रीति, रचना और काजल का रो रो कर बुरा हाल है ।
मृतक रिंकू के पिता भीमसेन ने बताया कि रिंकू उसका इकलौता पुत्र था जो अब नहीं रहा। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




