Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जनता दर्शन में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता: आशीष सिंह 

भदोही 

मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने जीवनधारा हॉस्पिटल स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन समेत अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी न होने देने को कहा गया। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!