Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का निधन।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक

कटनी

कटनी के वरिष्ठ पत्रकार और नगर निगम एल्डरमैन श्री आशुतोष शुक्ला जी का अचानक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल कटनी के एमजीएम (MGM) अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

आशुतोष जी समाचार पोर्टल ‘यश भारत डॉट काम’ के संपादक के रूप में कार्यरत थे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। हाल ही में राज्य सरकार ने उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त किया था। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!