यूपी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दी देशवासियों को मुबारकबाद।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद रामपुर की ओर से समस्त देशवासियों को दिली मुबारकबाद दी गई। संगठन की महिला एवं युवा शाखा के पदाधिकारियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हुए इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस कार्यक्रम एवं शुभकामना संदेश को सफल बनाने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष महिला नेहा रस्तोगी, नगर अध्यक्ष महिला शाइस्ता खान, जिला युवा अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, नगर युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेना, नगर युवा पदाधिकारी सूर्यांश सक्सेना, नगर महामंत्री महिला ताहिरा खान तथा जिला महामंत्री युवा मोहम्मद रफी प्रशांत मल्होत्रा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

संगठन की ओर से कहा गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का संदेश प्रेम, मानवता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी लोगों से मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

अंत में नगर महिला अध्यक्ष शाइस्ता खान ने इस आयोजन एवं शुभकामना संदेश में सहयोग करने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तहे दिल से आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!