Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थानाध्यक्ष पर अभद्रता और धमकी का आरोप, पत्रकार ने एसएसपी से मांगी निष्पक्ष जांच।

संवाददाता: आशीष सिंह 

जौनपुर

रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी पत्रकार सोनू गुप्ता ने थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली-गलौज एवं धमकी देने तथा पुलिस टीम के साथ घर पहुंचकर परिवार को भयभीत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पत्रकार सोनू गुप्ता के अनुसार, बीते 23 अगस्त को एक गुमशुदगी के मामले में जानकारी लेने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष रामपुर से फोन पर संपर्क किया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और घर से उठाने की धमकी दी।

पत्रकार का आरोप है कि फोन पर बातचीत के करीब 15 से 20 मिनट बाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे। इस दौरान कथित रूप से बिना किसी उचित कारण के घर की तलाशी ली गई तथा उनकी मां और पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को थाने भेजने के लिए दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी गई।

घटना के बाद पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपों की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के खिलाफ नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!