सिंगोड़ी,,आन-बान-शान के साथ फहरा तिरंगा, देशभक्ति के गीतों और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

संवाददाता: जिब्राइल
सिंगोड़ी /मध्यप्रदेश
स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे क्षेत्र में अत्यंत धूमधाम, अपार उत्साह और देशभक्ति के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों, विद्यालयों तथा प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा पूरी आन-बान-शान और गौरव के साथ फहराया गया।
स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा थामे एक विशाल एवं भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बच्चों के इस उत्साह ने हर नागरिक के jदिल में देशभक्ति का जज़्बा जगा दिया।
बस स्टैंड स्थित पिछड़ा वर्ग नेहरू युवा मोर्चा मंडल सिंगोड़ी अंजुमन सदर शाहिद अंसारी ने फहराया तिरंगा
स्थानीय बस स्टैंड परिसर ‘ मे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पत्रकारों एवं मीडिया संगठन के सदस्यों ने पूर्ण गर्मजोशी, आदर और उत्साह के साथ सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण
वहीं बस स्टैंड परिसर में ही कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भी गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधि व पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
दिन भर चले विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों के बाद मिष्ठान वितरण कर उत्सव का समापन हुआ।
15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर पिछला वर्ग नेहरू युवा मोर्चा स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष उल्लास देशभक्ति के माहौल में मनाया गया कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में स्थानीय नागरिकों को समाजसेवियों एवं बुजुर्गों को तिरंगा बिल्ला बेंच लगाकर सभी का सम्मान किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माला अर्पण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, युवा मोर्चा के सदस्यों ने क्षेत्र के उपस्थित लोगों के सीने पर गर्व से तिरंगा बिल्ला लगाकर स्वागत किया पूरे क्षेत्र मे भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा इस अवसर पर अंजुमन कमेटी सदर जनाब शाहिद अंसारी ने बताया कि 15 अगस्त हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है यह दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिनके बलिदान की वजह से आज हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं और सभी को तिरंगा बिल्ला लगाकर लोगों का सम्मान करने का मुख उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी है हम हिंदुस्तान हमारा, कार्यक्रम में सभी युवाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग को देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का वहन किया इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी




