यूपी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

संवाददाता: आशीष सिंह
फूलपुर /वाराणसी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पिंडरा विधानसभा के करखियाव स्थित निर्माणाधीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह व खण्ड विकास अधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा में एडीओ पंचायत सुनील सिंह, सहकारिता प्रियंका मिश्रा , कैलाश यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिलीप दुबे कैलाश यादव,ग्राम प्रधान शशि कपूर कन्नौजिया समेत विकासखंड के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।




