Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

संवाददाता: आशीष सिंह

बड़ागांव /वाराणसी

गांगकला क्षेत्र स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व वैदिक परंपरा एवं श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता है, जो शिष्य को ज्ञान, संस्कार और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करता है।

विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर गुरुजनों का तिलक एवं पुष्पों से सम्मान किया। पूरे विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ऑपरेशनल हेड संदीप सिंह, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, प्रबंध निर्देशिका प्रमिला देवी, विभागाध्यक्ष (रसायन शास्त्र) सचेंद्र मिश्रा, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुति अर्पित कर गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!