प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने रविदास पार्क व निर्माणाधीन संग्रहालय का किया निरीक्षण।

संवाददाता: आशीष सिंह
रोहनिया, वाराणसी
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिर गोवर्धन स्थित रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य एवं परिसर में निर्माणाधीन रविदास संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महासचिव श्याम बली पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच विनोद पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




