नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व विधायक समेत सपा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।

जिला क्राइम संवाददाता: रमेश कुमार शर्मा
वाराणसी/राजातालाब
नीट पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में विरोध न हो, इसे लेकर राजातालाब पुलिस ने बुधवार सुबह सपा और कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।थाना प्रभारी दयाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल को बीरभानपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट किया। इस दौरान उनके साथ कन्हैया लाल राजभर, एडवोकेट रंजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पखण्डी राम बिंद, महासचिव राजेश यादव, प्रमोद यादव, रेवतीरमण सहित कई सपा कार्यकर्ता भी हाउस अरेस्ट किए गए।वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेश शर्मा को राजातालाब स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। इसके अलावा कांग्रेस के जिला महासचिव अमरेश पटेल,आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अख्तर को पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर बीरभानपुर गांव के पास हाईवे किनारे चाय की दुकान से हाउस अरेस्ट किया।पुलिस की इस कार्रवाई से राजातालाब क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।




