Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, ब्लैक स्पॉट सुधार समयबद्ध पूरा करने के निर्देशबिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

संवाददाता : शारिक खान 

रामपुर 

पुलिस अधीक्षक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच नियमित कराने और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश पीएम राहत योजना के तहत 16 सड़क दुर्घटना घायलों का कैशलेस उपचार जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा हाईवे से जुड़ने वाली ग्रामीण सड़कों पर कैट-आई लगाने का कार्य भी कराया जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में अब तक सड़क दुर्घटनाओं में घायल 16 व्यक्तियों को 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा सहारा अस्पताल जनूनागर, नारायण अस्पताल, ट्रामा सेंटर बिलासपुर तथा जिला चिकित्सालय रामपुर में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्लोगन, निबंध, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

पुलिस अधीक्षक ने एआरटीओ एवं प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग को लेकर सघन अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्कूली वैन एवं बसों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की नियमित जांच कराने तथा कमियां पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग को स्पीड ब्रेकरों पर व्हाइट पेंट कराने तथा आवश्यक सड़क सुरक्षा संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे विशेषकर रात्रि के समय वाहन चालकों को सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी श्री होरी लाल वर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग श्री कृष्ण वीर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!