Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।

जौनपुर

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण), सेतु निगम, नगर पालिका परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों की विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।

 

मा० राज्यमंत्री जी के द्वारा लोक निर्माण विभाग की सड़कों और सेतुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन कार्यों को स्वीकृति मिलने के बाद भी ठेकेदारों द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होने निर्देशित किया कि सड़के गडढामुक्त होनी चाहिए किसी प्रकार की घटना घटित होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

 

समीक्षा के दौरान मा. राज्यमंत्री जी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को समय से पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। रोड रेस्टोरेशन की समीक्षा के दौरान मा. मंत्री ने संबंधित विभागों से सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर उनके सुधार की कार्ययोजना तत्काल तैयार कराई जाए, नगर क्षेत्र की सभी सड़कें अच्छी स्थिति में हों। बिना अनुमति सड़क खोदने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भण्डारी स्टेशन से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक की सड़क का शीघ्र मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की जिन सड़कों का टेंडर हो चुका है, उन पर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए।

 

मा. राज्यमंत्री जी ने सभी विभागों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान फोटो अनिवार्य रूप से लिए जाएं तथा यदि किसी कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!