लेखपाल संघ शाहगंज के तत्वाधान में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव जी का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संवाददाता: आशीष सिंह
शाहगंज, जौनपुर
लेखपाल संघ शाहगंज के तत्वावधान में तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव जी का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम कुणाल गौरव का स्थानांतरण होने पर संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री गौरव के कार्यकाल में तहसील में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और कर्मचारी समन्वय की मिसाल देखने को मिली। उनके कुशल प्रशासन से आमजन को त्वरित न्याय मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकाश केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष सनन्दन भट्ट, दिनेश यादव, चंद्रिका, रमेश वर्मा, प्रीति सिंह सहित समस्त लेखपाल कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ,इंजी विकास सिंह तहसील अध्यक्ष , विवेक मंत्री भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।




