यूपी
छात्राओं पर फब्तियां कस रहे छह युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह
चोलापुर /वाराणसी
मिशन शक्ति अभियान के तहत चोलापुर पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार ये युवक विभिन्न विद्यालयों एवं मंदिरों के बाहर बेवजह घूमकर छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक चोलापुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक स्वाती पाण्डेय एवं महिला पुलिस टीम ने अभियान चलाकर दीपराज इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, धनश्याम सिंह ग्रेजुएट कॉलेज तथा हनुमान मंदिर गोला के आसपास से छह युवकों को पकड़ा। सभी के विरुद्ध धारा 292 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई।




