Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पिंडरा में विकास की बड़ी सौगात: ₹2434.78 लाख से साधोगंज-भिटी मार्ग होगा चौड़ा, विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया भूमिपूजन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साधोगंज-भिटी मार्ग से दादूपुर महिमापुर होते हुए चौरघटापुल साईपुर चौराहे तक 9.600किमी.चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग ₹2434.78 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ग्रामीण विकास को भी गति प्रदान करेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि पिंडरा विधानसभा के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा में लगातार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नई परियोजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला महामंत्री जे.पी. दूबे, पूर्व प्रमुख सतेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत,जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल पटेल,मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, अरविन्द मिश्रा,अजय पटेल,कन्हैया पटेल, दीपक सिंह, मुरारी सिंह, रोलू सिंह, सुरेंद्र प्रताप गौतम,अवर अभियंता मनोज कुमार, विकास विश्वकर्मा, विशाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद साधोगंज-भिटी मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क के रूप में विकसित होगा, जिससे पिंडरा विधानसभा के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!