Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्राम पंचायत अकूबा के रोहित साहनी ने किया नेत्रदान।

संवाददाता: डा. पी. एल. 

देवरिया 

बतादे कि ग्राम पंचायत अकूबा निवासी रोहित साहनी ने नेत्रदान का संकल्प लेकर मानवता और समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनके इस सराहनीय निर्णय से मृत्यु के बाद दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने रोहित साहनी के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है। यह केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उजाला लाने का माध्यम है। उनके इस निर्णय से युवाओं में भी समाज सेवा और अंगदान के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

क्षेत्र के लोगों ने अधिक से अधिक नागरिकों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन को रोशन करने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम नेत्रदान है। रोहित साहनी का यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करेगा इससे समाज सेवा की भावना भी युवाओ में जागृत होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!