Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, नवीन परती और खाद गड्ढा की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला 

मड़ियाहूं, जौनपुर

तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम चौधी मलकानपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौधी मलकानपुर स्थित आराजी संख्या 305/593 नवीन परती की भूमि पर मानिक राज पुत्र शंभू, राजदेव पुत्र जयशंकर तथा सुभाष पुत्र बैजनाथ द्वारा बाथरूम एवं शौचालय की नींव भरकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके अतिरिक्त आराजी संख्या 305 खाद गड्ढा की भूमि पर रमेश पुत्र बैजनाथ द्वारा नल गाड़कर कब्जा कर लिया गया था।
मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण एवं कब्जे को हटाते हुए दोनों सरकारी आराजियों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग एवं ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!