Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

कटनी स्टेशन चौराहा पर अवैध आहाते पर बड़ी कार्रवाई, सीएसपी की छापेमार कार्रवाई के बाद कराया गया बंद।

संवाददाता: सुमित मलिक

कटनी मध्यप्रदेश

स्टेशन चौराहा कटनी में अवैध रूप से संचालित आहातों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कटनी एसपी के निर्देशन में सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपनी टीम और आबकारी विभाग के साथ स्टेशन चौराहा स्थित ईश्वरकृपा कॉम्पलेक्स में संचालित किए जा रहे अवैध आहाते पर छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब सेवन कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली भेजा गया और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यहां शराब दुकान से खरीदकर खुलेआम बैठाकर शराब परोसी और पिलाई जा रही थी। मौके पर देशी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब के सेवन की व्यवस्था होने की बात सामने आई।

प्रशासन ने आहाता तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया है तथा संचालक और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों और मीडिया द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग एक्शन मोड में दिखाई दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर आम नागरिकों में संतोष और खुशी का माहौल देखा गया।

इस मौक़े पर कोतवाली पुलिस और आबकारी पुलिस मौजूद रही और ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई जिसके बाद आम जन में सुरक्षा और भय मुक्त का माहौल दिखाई दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!