मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।

संवाददाता : सौरभ नागोत्रा

सिवनी ,मध्यप्रदेश 

जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य पर एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र प्रतिनिधि के साथ अभद्र, अपमानजनक एवं असम्मानजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में ‘दीपक जयहिंद टीम सिवनी’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक डेहरिया ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर जिला कलेक्टर को एक लिखित आवेदन सौंपकर प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जून 2026 को दीपक डेहरिया कुछ विद्यार्थियों के कक्षा 11वीं (कृषि संकाय) में प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य से चर्चा करने गए थे। विद्यार्थियों के अंक (प्रतिशत) कम होने की वजह से उन्हें प्रवेश मिलने में दिक्कत आ रही थी, जिस पर वे शांतिपूर्ण और वैधानिक रूप से बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे।
जब उन्होंने प्राचार्य से इस विषय पर लिखित में जवाब या कोई समाधान माँगा, तो प्राचार्य महोदय ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ उग्र और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्राचार्य ने कहा, “क्यों देंगे लिखित में… ज्यादा होशियारी बताएगा… बाहर करो इनको।” इसके साथ ही प्राचार्य ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दीपक को विद्यालय परिसर और कार्यालय में दोबारा प्रवेश न करने दिया जाए।
दीपक डेहरिया ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में कहा है कि प्राचार्य का यह आचरण न केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता और अभिभावक प्रतिनिधि के सम्मान के विरुद्ध है, बल्कि उनके पद की गरिमा और शासकीय सेवा आचरण नियमों के भी सर्वथा विपरीत है। इस घटना से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भय तथा असंतोष का माहौल है और विद्यालय प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!