Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

साइबर फ्रॉड कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 83,500/- थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

शिकायतकर्ता श्री गौरव वैश्य पुत्र सुनील कुमार निवासी मौ0 जिले दरान थाना तहसील शाहाबाद जिला रामपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम रामपुर पर एक लिखित शिकायती पत्र ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर धनराशि ₹ 10,22,550/- रुपये साइबर फ्राड करने के संबंध में दिया था ।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में श्री सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक, रामपुर व श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल ऑफिसर साइबर अपराध के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा प्रकरण में जांच के मध्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी, इस कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक से धोखाधडी कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 83,500/- पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी । शेष धनराशि को वापस कराये जाने के प्रयास किया जा रहे है ।

उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीडित श्री गौरव वैश्य पुत्र सुनील कुमार निवासी मौ0 जिले दरान थाना तहसील शाहाबाद जिला रामपुर द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है।

बरामदगी का विवरण –

धनराशि ₹ 83,500/-  तिरासी हजार पांच सौ रुपये जांच अधिकारी / बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-

1-निरीक्षक देवेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम रामपुर ।

2- आरक्षी रेशमपाल थाना साइबर क्राइम रामपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!