जिलाधिकारी ने मड़िहान थाने में सुनी फरियादियों की शिकायत संबंधितों को तुरंत निस्तारण करने का दिया आदेश।

मिर्जापुर
जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों को सुना गया और संबंधितों को तुरंत मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया गया।
मड़िहान तहसील के मड़िहान थाने में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लोगों की शिकायतें सुनी जहां पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर दोनों पक्षों को संतुष्ट करके मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया।
इस दौरान उनके सामने कुल 14 मामले आए जिसमें से नौ राजस्व विभाग और पांच पुलिस विभाग से थे जिलाधिकारी ने मामले को सुनते हुए चार राजस्व विभाग और एक पुलिस विभाग का मामला मौके पर ही निस्तारित कर दिया।
इसी प्रकार से राजगढ़ थाने में कुल पांच मामले आए जिसमें से दो पुलिस और तीन राजस्व विभाग के मामले है जिसमें से एक मामले का मौके पर निश्तारण कर दिया गया।
थाना संत नगर में कुल 15 मामले आए जिसमें राजस्व के मामले अधिक थे।
लोगों ने भूमि पर कब्जा करने हैंडपंप पर कब्जा करके उसमें निजी समरसेबल डालकर अपनी सिंचाई करने राजस्व कर्मियों द्वारा नापी करके पत्थर गड्डी को उखाड़ कर फेंक देने का मामला तथा दूसरे की जमीन पर कूड़ा एवं अन्य सामान रखकर कब्जा करने की शिकायत आई जिसे संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करके दोनों पक्षों को संतुष्ट करने के लिए कहा गया।
इस मौके पर मड़िहान थाने में जिलाधिकारी के साथ मड़िहान उप जिलाधिकारी अनेग सिंह मड़िहान क्षेत्राधिकारी मड़िहान तहसीलदार आशीष पांडे थाना अध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे उपस्थित रहे।




