दरगाह किछौछा में मोहर्रम/ उर्स मेले की व्यवस्था के लिए अंतरिम प्रबंधन समिति गठित,सैय्यद अज़ीज़ अशरफ को सौपी ज़िम्मेदारी।

संवाददाता: अदनान अहमद
अंबेडकर नगर
रूहानी इलाज का केंद्र विश्व प्रसिद्ध दरगाह सुल्तान सैय्यद मखदूम अशरफ जहांगीर समनानी की दरगाह किछौछा में आगामी मोहर्रम उर्स मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आगामी मोहर्रम और उर्स मेले की तैयारियों को लेकर अंतरिम प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। यह निर्णय सज्जादा नशीन व मुतवल्ली सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ की तरफ से जारी पत्र में लिया गया है।इसी बीच सैय्यद अजीज अशरफ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। पत्र के अनुसार दरगाह में वर्तमान समय में कोई स्थायी प्रबंधन समिति नहीं है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव दरगाह की आंतरिक व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। वहीं आगामी 16 जून 2026 से मोहर्रम माह शुरू होने जा रहा है, जिसमें पूरे माह बड़ी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालू आते है। ऐसे में दरगाह किछौछा शरीफ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से अंतरिम समिति गठित की गई है।
पत्र में कहा गया है कि यह समिति दरगाह की व्यवस्थाओं, मोहर्रम तथा उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने का कार्य करेगी और आवश्यकतानुसार वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में निर्णय लेगी।
गठित सात सदस्यीय समिति में शामिल सदस्य इस प्रकार हैं—
सैय्यद फैजान अहमद (बसखारी) – सदस्य
सैय्यद मौलाना अजीज अशरफ (बसखारी) – सदस्य
सैय्यद यहिया अशरफ (बसखारी) – सदस्य
सैय्यद फहद अशरफ (बसखारी) – सदस्य
सैय्यद यहिया अशरफ (किछौछा) – सदस्य
सैय्यद शहाबुद्दीन अशरफ (किछौछा) – सदस्य
सैय्यद सिराज अशरफ (बसखारी) – कार्यालय प्रभारी नियुक्त किये गए है।
सज़्ज़ादा नशीन/ मुतवल्ली सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ ने विशेष रूप से सैय्यद अजीज अशरफ को पिछले बेहतरीन कार्य काल व स्थानीय उपलब्धता के कारण प्रबंधकीय जिम्मेदारी एक बार फिर सौंपी ।सज़्ज़ादा नशीन / मुतवल्ली सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ ने कहा कि मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ से अपेक्षा की गई है कि वे पिछले बेहतरीन कार्यकाल की तरह इस बार भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें तथा आवश्यकता पड़ने पर समिति के अतिरिक्त अन्य लोगों की सहायता भी लें। इस मौके पर सज़्ज़ादा नशीन / मुतवल्ली सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ, सैय्यद फैजान अहमद (चांद मिया) मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, सैय्यद यहिय अशरफ किछौछा,सैय्यद खलीक अशरफ,सैय्यद यहिया अशरफ बसखारी,अज़ीम ,मुन्ना , मुफीद, सरफ़राज़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




