शाहजहांपुर में वन विभाग की कार्रवाई पर बवाल: भड़के किसानों ने कहा— ‘जमीन वापस दो या पाकिस्तान भेज दो।

संवाददाता: राजेश कुमार
बंडा,/शाहजहांपुर
पांच दिन पूर्व वायरल हुई वीडियो पर किसानों का आरोप, एसडीओ वन विभाग ने पहले बोला पाकिस्तान भेज देंगे तभी किसान बोले : हमें हमारी जमीन दो या पाकिस्तान भेज दो जनपद के थाना बंडा क्षेत्र स्थित नवादिया बांकी गांव में वन विभाग द्वारा जमीन कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय किसानों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “या हमारी जमीनें वापस दो, या हमें पाकिस्तान भेज दो” जैसे विवादित और तीखे नारे लगाए, आरोप है कि इस दौरान वन विभाग के एसडीओ ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कह दी जिस पर देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और किसानों ने पाकिस्तान भेज दो जैसे तीखे नारे लगा दिए । अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और किसानों को जमकर बुरा भला कहा जा रहा है ।




