गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे चार को बचाया गया प्रणाम।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
विंध्याचल दर्शन करने आए गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूब कर मौत हो गई साथ ही चार डूब रहे श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने निकालकर बाहर किया। युवको के डूबने की सूचना पर प्रशासन ने उनका खोजबीन शुरू कराया लेकिन खबर लिखे जाने तक उनके लाश का पता नहीं चला।
सोमवार को विंध्याचल के पक्का घाट पर जौनपुर से श्रद्धालु आंचल रिया सुमित और यश आए थे दर्शन करने से पूर्व सभी लोग स्नान करने की सोच रहे थे सभी लोग स्नान करने लगे उन्हें पानी का अंदाजा नहीं लगा और सभी चारों गहरे पानी में डूबने लगे मौके पर मौजूद गोताखोरों ने छलांग लगाकर चारों को बाहर निकाला।
वहीं दूसरी ओर विंध्याचल के ही दीवान घाट पर आजमगढ़ जिले के मेहराजपुर थाना क्षेत्र से 14 लोगों का एक दल विंध्याचल दर्शन करने के लिए आया था वह लोग भी स्नान करने के लिए गंगा घाट गए थे इस दौरान गंगा में लगे बैरिकेटिंग के अंदर जाकर सूरज नामक एक युवक स्नान करने लगा स्नान के दौरान वह डूबने लगा तो उसको डूबता देख दूसरा युवक अभिषेक बचाने के लिए गया तो वह भी उसके साथ गंगा के भीतर डूब गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी विवेक जावला और अविनाश प्रकाश घाट पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम के साथ लापता बच्चों की खोज करवाई लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला।
लोगों का कहना है कि बार-बार पुलिस प्रशासन से घाटों पर एसडीआरफ की टीम को तैनात करने को कहा जा रहा है लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
यदि पक्का घाट की तरह एसडीआरएफ की टीम रही होती तो शायद युवकों को डूबने से बचाया जा सकता था।




