Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर ब्लॉक में कृषि कल्याण केंद्र भवन का भूमि पूजन, निर्माण कार्य प्रारंभ।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूँ /जौनपुर

मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर ब्लॉक में कृषि कल्याण केंद्र भवन के निर्माण हेतु आज विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कृषि कल्याण केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यह केंद्र किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!