बंगाल में होगा परिवर्तन भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट
मिर्जापुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की बात कही।
मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया हूं मां का दर्शन करने से काफी ऊर्जा मिलती है और मां की कृपा से उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत को ऊर्जा मिलेगी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या बंगाल में परिवर्तन होगा उन्होंने कहा कि आज सेकंड दौर का मतदान हो रहा है मैं बंगाल के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह घरों से निकलकर इस महा उत्सव में भाग ले और बंगाल के भाग्य को बदलें।
आगे उन्होंने कहा की बंगाल में प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है इसमें कोई दो राय नहीं है लोगों को ममता सरकार से मुक्ति मिलेगी।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका नगर में प्रवेश कराया नगर में प्रवेश करने के बाद सीधे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी की मंदिर पहुंचे जहां पर मिर्जापुर शहर के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया।
इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल के अलावा पार्टी की तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




