Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

जनपद में जनसुनवाई को प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया जनसुनवाई के दौरान अधिकतर प्रकरण गम्भीर स्वास्थ्य उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड, भूमि पैमाइश, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इस अवसर पर तहसील बिलासपुर के ग्राम बिसारतनगर निवासी बलजीत सिंह को उनकी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!