यूपी
बंडा प्रतिबंध ताक पर, धड़ल्ले से हो रही साठा धान की बुवाई।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहाँपुर
विकास खंड बंडा में सरकारी प्रतिबंध के बावजूद साठा धान की खेती जोरों पर जारी है। जल स्तर को होने वाले नुकसान के कारण सरकार ने इस पर रोक लगा रखी है, लेकिन क्षेत्र के ग्राम सरदारपुर, ददिउरी के बाद अब नवदिया बंकी, गहलुइया और बरीबरा में भी किसान इसकी पौध लगा रहे हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हल्का लेखपाल किसानों से प्रति एकड़ तीन से चार हजार रूपये तय करके साठा धान की पौध लगवा रहे हैं जबकि इस संबंध में गांव नवदिया बंकी के लेखपाल हेमंत कुमार ने बताया कि उन्होंने किसानों को साठा धान की पौध लगाने से मना किया है और प्रशासन को भी अवगत करा दिया है, फिर भी यदि उनके द्वारा नियमों की अवहेलना की जाएगी तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।




