Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नाबालिग अपहृता को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह 

चोलापुर, वाराणसी

चोलापुर थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी विवेक कुमार (19) पुत्र लल्लन राम, निवासी रौनाखुर्द, थाना चोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को 31 अगस्त 2026 को रात 1:30 बजे रामपुर से वाल्हूपुर जाने वाले पीच मार्ग, चौबेपुर के पास से हिरासत में लिया। पुलिस ने नाबालिग अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
मामले में नाबालिग के परिजन की शिकायत पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 261/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक महेश कुमार जायसवाल द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक महेश कुमार जायसवाल के साथ महिला कांस्टेबल मीना देवी और होमगार्ड सुभाष ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!