शिवपाल यादव का रामपुर आगमन पर सांसद प्रतिनिधि मंडल और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर दिया संदेश।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली से रामपुर पहुंचे आगमन पर गांधी समाधि के पास सांसद प्रतिनिधि मंडल और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार एवं भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करते हुए शिवपाल यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को पूरी मज़बूती से लड़ने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ज़मीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा, सुरेंद्र सागर, तेजेंद्र सिंह विर्क, अनीता यादव, अनस खां, याकूब खां, बिलासपुर नगरपालिका प्रतिनिधि अथर खां, शहर प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल सलाम, याकूब खां, साहब सिंह कोटिया,रफी नूरी, अशोक यादव, सैफ अली, जमील सैफी, तेजेंदर सिंह बाजवा, अमरीश सिंह ढिल्लों, हरदेव प्रधान, मो. सग़ीर सभासद नगरपालिका टांडा . फारूक पहलवान सभासद नगरपालिका टांडा फारुख सांसद प्रतिनिधि टांडा उवैद एडवोकेट, जुबैर अहमद, नासिर शेख, डॉ मेहंदी हसन .नरेश यादव, डॉ मकतूब मुन्ना , अरशद अली एडवोकेट, रियाज, हारून, अब्दुल्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व प्रतिनिधि उपस्थित रहे ये जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।




